केजरीवाल के जनता दरबार में जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया फरियादी
नई दिल्ली (खबर संसार )। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स बंदूक की गोली के साथ पकड़ा गया। ये सोमवार को सुबह केजरीवाल के घर पर आयोजित होने वाली जनता दरबार में चेंकिग के दौरान एक व्यक्ति के पर्स से गोली बरामद की गई। बताया जा रहा है कि इस संदिध्द व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गोली के साथ पकड़ा गया व्यकित सीलमपुर का रहने वाला मोहम्मद इमरान है और वो 12 लोगों के साथ जनता दरबार पहुंचा था। इन सभी में इमाम और मौलवी थे जोकि दिल्ली वक्फ बोर्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को सैलरी में इजाफा करने की फरियाद लेकर पहुंचे थे। वहीं जनता दरबार में प्रवेश से पहले मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मीयों ने जांच के दौरान इस व्यक्ति के पर्स में .32 बोर की जिंदा गोली मिली। इसके बाद पूरे जनता दरबार और मुख्यमंत्री आवास पर हड़कंप मच गया। फिलहार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।