Sunday, October 1, 2023
spot_img
spot_img
HomeInternationalमोरक्को के भीषण भूकंप में 632 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

मोरक्को के भीषण भूकंप में 632 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

रबात। जी, हां अफ्रीकी देश मोरक्को में 9 सितंबर को सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है। भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गयी। यह बेहद की तेज भूकंप था जिसने मिनटों में बड़ी-बड़ी इमारतों को धराशाही कर दिया। भीषण भूकंप ने चंद सेकेंड में पूरे शहर को तबाह कर दिया। अब तक शक्तिशाली भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 632 है। बचाव कार्य तेजी से जारी है और ये अभी मौत के शुरूआती आकंड़े हैं। मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं।

जब तक अभी बचाव कार्य जारी रहेगा मौत के आकड़े स्थाई नहीं होंगे। घायलों की संख्या 329 बताई जा रही है। उत्तर अफ्रीकी देश में भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर था। भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया। भारतीय समय अनुसार यहां सुबह के 3.41 बजे भूकंप आया। इमारतें नष्ट हो गईं और प्रमुख शहरों के निवासियों को अपने घरों से भागना पड़ा।

मोरक्को में भीषण भूकंप

मोरक्को में शुक्रवार रात भीषण भूकंप के कारण कम से कम 632 लोगों की मौत हो गई और ऐतिहासिक मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। देश के गृह मंत्रालय ने शनिवार तड़के बताया कि भूकंप के कारण कम से कम 632 लोगों की मौत हो गई है और 329 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान शहरों और कस्बों के बाहर हुआ है।

भूकंप के केंद्र मोरक्को का पर्वतीय क्षेत्र बचाव कार्य में मुश्किलें

स्थानीय मीडिया ने बताया कि भूकंप के केंद्र के आसपास के पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले सड़क मार्ग बाधित हो जाने के कारण बचाव अभियान धीमा है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि रात 11 बजकर 11 मिनट पर आए भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.8 थी और भूकंप बाद के झटके कई सेकंड तक जारी रहे। अमेरिकी एजेंसी ने 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता का भूकंप के बाद का झटका आने की सूचना दी। शुक्रवार को आए इस भूकंप का केंद्र मराकेश से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण में अल हौज प्रांत के इघिल शहर में था।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.