ख़बर संसार किच्छा – दिलीप अरोरा । किच्छा मे रेलवे पुलिस ने इकरार को पिटा हाथ फैक्चर। जी हा आज किच्छा मे एक अजीब सा मामला सामने आया एक व्यक्ति जो अपना नाम इकरार बताता हैं किच्छा इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला हैं और मानसिक रूप से भी कुछ कमजोर हैं।
आखिर रेलवे पुलिस ने इकरार क्यों इतना मारा कि उसके हाथ फैक्चर !
उसके अनुसार वह शहर के एक बैंड मे काम करता हैं कल भी वह एक शादी मे बैंड के साथ काम से महाराजा अग्रसेन मैरिज हॉल गया था और वह करीब 11 से 12 बजे रात्रि को वापिस आ रहा था जैसे ही वह किच्छा के मंडी स्थित क्रॉसिंग पर पंहुचा तो उसने बताया की उसको करीब चार लोगो ने रोका जो पुलिस की वर्दी मे थे और वहाँ सफ़ेद गाड़ी बुलेरो खड़ी थी उन्होंने उसे बहुत मारा जबकि वह कहता रहा की मै शादी से आ रहा हूँ फिर भी वह नहीं रुके और उन्होने उसे डंडे से पिटा। और आज ज़ब उसने सरकारी अस्पताल मे दिखाया तो डॉ ने एक्सरे करके बताया की हाथ टूट गया हैं। इसके बाद यह अपने भाई के साथ किच्छा कोतवाली तहरीर लेकर पंहुचा जहाँ उसे कोतवाल ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।
बाद मे घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उससे स्पष्ट हो गया की पीड़ित जो भी बोल रहा हैं वह सच हैं वीडियो मे पुलिस की वर्दी मे कुछ लोग दिख रहे हैं जो किसी को मार रहे हैं इसके बाद पता चला की यह लोग रेलवे पुलिस के हैं।
तो क्या अब इस पर कार्यवाही हो पायेगी क्या इस गरीब पीड़ित को न्याय मिलेगा यह सवाल का जवाब भविष्य की गोद मे छीपा हैं। फिलहाल जिसने भी ीा घटना को अंजाम दिया हैं उनको सबक मिलना चाहिए।
फिलहाल इस घटना को देखकर सभी के मन मे यह सवाल हैं सब प्रशासन से पूछ रहे हैं की क्या हम रात को नौकरी करके घर नहीं आ सकते। क्या हमको इसीलिए पिटा जायेगा की हम रात को क्रॉसिंग से होकर घर जा रहे हैं क्या हम जो स्वयं के बारे मे पुलिस को बता रहे हैं क्या उस बात की जाँच किये बिना हने ऐसी बे रहमी से पिटा जायेगा।
फिलहाल यह वीडियो लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।
प्रशासन को भी इस पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं की भविष्य मे ऐसी घटनाये न हो क्योंकि इससे विभाग की तो किरकिरी होती हैं साथ ही जनता का भी विस्वास कम होता हैं।
