Monday, May 29, 2023
spot_img
spot_img
HomeNationalBird flu: इस राज्‍य में मछली, मुर्गे व अंडों की बिक्री पर...

Bird flu: इस राज्‍य में मछली, मुर्गे व अंडों की बिक्री पर लगा प्रतिबंंध

नई दिल्ली, खबर संसार। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के साथ ही केरल भी बर्ड फ्लू (Bird flu) की चपेट में आ गया है।ऐसे में सावधानी बरतते हुए हिमाचल प्रदेश में मछली, मुर्गे व अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उधर, बिहार, झारखंड व उत्तराखंड में राज्य सरकारों ने सतर्कता बरतते हुए अलर्ट जारी किया है। बताया जाता है कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से होने वाली इस बीमारी से पक्षी ही नहीं, मनुष्य भी प्रभावित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े- इस बीमारी को लेकर नैनीताल व हिमालयी राज्‍यों में Alert

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय रामसर वेटलैंड पौंग बांध में विदेशी परिंदों की मौत बर्ड फ्लू (Bird flu) से हुई है। भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान ने विदेशी परिंदों की एच5एन1 फ्लू से मौत की पुष्टि की है। इसे एवियन इन्फ्लुएंजा भी कहा जाता है।

1700 से अधिक विदेशी परिंदे की मौत

बताते चले की जालंधर और पालमपुर के कृषि विश्वविद्यालय में हुई जांच में वायरल की पुष्टि तो हुई थी, लेकिन फ्लू (Bird flu) के प्रकार का पता नहीं चल पाया था। पौंग झील में अब तक 15 प्रजातियों के 1700 से अधिक विदेशी परिंदे दम तोड़ चुके हैं। ऐसे में प्रशासन ने पर्यटन गतिविधियों को बंद कर दिया है। वहीं, जांच के लिए वाइलड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया, देहरादून से तीन सदस्यीय टीम भी पौंग डैम पहुंच गई है।

राजस्‍थान में बर्ड फ्लू से कौओं की मौत का सिलसिला जारी है

राजस्थान में बर्ड फ्लू (Bird flu)के चलते कौओं की मौत का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी प्रदेश में 110 पक्षियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 500 से अधिक कौओं की मौत हो चुकी है। इससे चिंतित राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया से बर्ड फ्लू पर नियंत्रण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मांगी है।

RELATED ARTICLES

- Advertisement -

- Advertisment -spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.