बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान खत्म होते ही आए वोट वाइब एग्जिट पोल ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। सर्वे के अनुसार इस बार मुकाबला बेहद करीबी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच सत्ता की जंग बराबरी पर है, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी सीमित असर के बावजूद तीसरी ताकत बनकर उभरी है।
वोट वाइब के आंकड़ों के मुताबिक, तेजस्वी यादव को 35% मतदाताओं ने पसंद किया है, वहीं नीतीश कुमार को 33% का समर्थन मिला है। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर लगभग 9% मतदाताओं की पसंद बने हैं। इससे साफ है कि जनता का रुझान अब भी बंटा हुआ है।
महिलाओं ने फिर जताया नीतीश पर भरोसा
इस बार भी महिला मतदाताओं ने NDA को बढ़त देने के संकेत दिए हैं। नीतीश सरकार की जीविका योजना और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों ने ग्रामीण महिलाओं में NDA के लिए सकारात्मक माहौल बनाया है। 2020 की तरह, इस बार भी महिलाएं एनडीए की जीत का आधार बन सकती हैं।
युवा झुके महागठबंधन की ओर
- युवाओं के बीच तेजस्वी यादव की पकड़ मजबूत होती दिख रही है।
- उनके रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों पर फोकस ने युवाओं को आकर्षित किया है।
- पटना, मुजफ्फरपुर, गया और दरभंगा जैसे शहरी इलाकों में महागठबंधन की लोकप्रियता में वृद्धि दर्ज की गई है।
एनडीए को मामूली बढ़त, लेकिन नतीजे अनिश्चित
- कुल वोट प्रतिशत में एनडीए को 45% और महागठबंधन को 42% वोट मिलने का अनुमान है।
- जन सुराज को करीब 5% वोट मिल सकते हैं। यह छोटा अंतर अंतिम परिणाम को पलट सकता है।
- विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर यही रुझान जारी रहा तो नीतीश की सत्ता में वापसी संभव है, लेकिन तस्वीर 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही साफ होगी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें


