Thursday, January 22, 2026
HomeUttar Pradeshपूर्व सीएम को हुआ कोरोना, सीएम हुए isolated

पूर्व सीएम को हुआ कोरोना, सीएम हुए isolated

लखनऊ, खबर संसार । आज यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तो वही सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने खुद को आइसोलेट (isolated) कर लिया है।

कोरोना से संक्रमित होने के बाद अखिलेश ने अपने आप को घर में आइसोलेट (isolated) कर लिया है। कोरोना वायरस का संक्रमण सीएम योगी के दफ्तर तक पहुंच गया है। सीएमओ के कई अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

इसे भी पढ़े- नवरात्रि दूसरा दिन- कैसे करें मां Brahmacharini की पूजा-अर्चना

अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर बताया, ‘अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग (isolated) कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें।

उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन (isolated) में रहने की विनती भी है।’ आपको बता दें कि अखिलेश ने रविवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी से मुलाकात की थी जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुलाकात के दौरान नरेंद्र गिरी ने अखिलेश को फूल माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया था।

सीएम योगी ने खुद को किया isolated

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बताया, ‘मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है।

सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक, प्रमुख सचिव एसपी गोयल और सीएम के सचिव अमित सिंह संक्रमित हो गए हैं। सीएम आवास के भी दो कर्मचारियों के संक्रमित होने की बात कही जा रही है।’

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.