Thursday, January 22, 2026
HomeCoronaGhaziabad और Noida में दी कोरोना ने दस्तक, महीनों के बाद मिले...

Ghaziabad और Noida में दी कोरोना ने दस्तक, महीनों के बाद मिले मामले

देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर दहशत फैल रही है। पांच हफ्तों में देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आए मरीजों के सैंपल में नए वेरिएंट देखे गए हैं।

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई देशों में देखा जा सकता है। इस वक्त कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया भर के 40 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। भारत में भी कई राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. उत्तर प्रदेश में भी कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की पुष्टि हुई है. प्रदेश में नोएडा के एक निवासी में कोरोना संक्रमण पाया गया है।

नेपाल से भारत लौटा था

बता दें कि कई महीनों के बाद गौतमबुद्ध निगर जिला में कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति की पुष्टि हुई है। मरीज के संबंध में अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित सेक्टर 36 का रहने वाला है जो हाल ही में नेपाल से भारत लौटा था। पीड़ित गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत है, जो संक्रमण की पुष्टि होने के बाद आइसोलेशन में है।

जिला निगरानी अधिकारी और सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार ने बताया कि मरीज ने इस महीने की शुरुआत में नेपाल की यात्रा की थी और वह वहां से लौटने के बाद गुरुग्राम स्थित अपने कार्यालय भी गया था। अधिकारी का कहना है कि पीड़ित के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है, जिसके नतीजे अब तक नहीं आए है।

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के लक्षण

इन दिनों कोरोना वायरस का नया वेरिएंट देखने को मिल रहा है जो कि JN.1 वेरिएंट है। इस वेरिएंट से पीड़ित व्यक्ति को गले में खराश, सुस्ती और सिरदर्द की शिकायत हो रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी नागरिकों से आग्रह किया है कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करें। इसके साथ ही फेस मास्क पहनें और नियमित अंतराल पर हाथों को सैनेटाइज भी करते रहें।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.