Saturday, March 22, 2025
HomeNationalकाेरोना का कहर: इतने राज्‍यों ने लगाया curfew

काेरोना का कहर: इतने राज्‍यों ने लगाया curfew

नई दिल्ली, खबर संसार। भारत में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ते ही जा रहे है। इसके साथ ही कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) भी लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात के बाद अब देश के एक और राज्य में आज से नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

राजस्थान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज से यहां के 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू (curfew) लगाया गया है। राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही राजस्थान के सभी निकायों में 22 मार्च से रात 10 बजे के बाद बाजार बंद रखे जाएंगे।

इसे भी पढ़े- कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब ने पत्रकार Bharat Shah के विरुद्ध मुकदमें की निंदा की

राजस्थान के आठ शहरों- अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा और कुशलगढ़ में रात 11 बजे से सुबह 5 तक नाइट कर्फ्यू (curfew) रहेगा। राजस्थान सरकार के फैसले के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में रात 10 बजे के बाद बाजार नहीं खुलेंगे। इसके साथ ही बाहर से शहर आए यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य रहेगा।

आठ राज्‍यों में तेेेजी से बढ़े मामले

देश के आठ राज्यों में कोरोना वायरस के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर में हर रविवार एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।

इन राज्यों में लॉकडाउन:  देश के दो राज्यों में फिलहाल लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। मध्य प्रदेश के तीन शहरों- भोपाल, इंदौर और जबलपुर में अब हर रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा।

कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू: लॉकडाउन के अलावा देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू (curfew) लगाया गया है। इसमें महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश गुजरात और राजस्थान के कई शहर शामिल हैं।

कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में सरकारों ने सख्ती दिखाते हुए स्कूल-कॉलेज बंद किेए जाने की घोषणा पहले ही कर दी है। इस बीच अब कई अन्य राज्य भी ऐसा कर रहे हैं।

तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 12वीं के अलावा सभी स्कूल को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा पुडुचेरी में पहली से आठवीं तक के स्कूल 22 मार्च से 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों को तत्तकाल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.