हल्द्वानी, खबर संसार। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की घोषणा के अनुरूप रानीबाग मे आधुनिकतम विद्युत (Electric crematorium) शहदाह का निर्माण प्रारम्भ हो जायेगा।
शनिवार की सांय 291.18 लाख की लागत से चित्रशिला घाट रानीबाग मे बनने वाले विद्युत (Electric crematorium) शवदाह गृह का वैदिक मंत्रो के बीच विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती बेला तोलिया तथा मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
पढ़ें चर्चित खबरें
बहुउददेशीय परियोजना से शहर की वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई
अपने सम्बोधन मे विधायक भगत ने कहा कि जनकल्याण की इस बहुउददेशीय परियोजना से शहर की वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होने कहा कि चित्रशिला घाट पर गार्गी (गौला नदी) पर खुले मे शवदाह करने से नदी का पानी प्रदूषित हो रहा था।
बरसात के समय शवों के दाह संस्कार मे लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पड रहा था। आधुनिकतम (Electric crematorium) शवदाह गृह बन जाने से नदी का पानी प्रदूषित नही होगा वही लोगों को सुविधा होगी।
पढ़ें चर्चित खबरें
अपने सम्बोधन में मेयर डा0 रौतेला ने कहा कि हल्द्वानी वासियो के लिए यह बहुत बडी उपलब्धि है। जिससे निसंदेह प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए तत्पर है। उन्होने कहा आधुनिकतम (Electric crematorium) शवदाह के अस्तित्व मे आ जाने से जल एवं वायु प्रदूषण रूकेगा तथा लकडी की भी बचत होगी।
Loan मेले दो हजार किसानों को दिया ऋण
पढ़ें चर्चित खबरें
अपने सम्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया ने कहा कि आधुनिकतम शवदाह गृह बदलते दौर की लोगांे की बहुत बडी मांग थी जिसे सरकार ने संज्ञान मे लेते हुये पूरा किया। इसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है।
कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री अजय राजौर, अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, पार्षद प्रमोद तोलिया, विनोद दानी, नरेन्द्र सिह रोडू, दिवाकर स्रोत्रिय, रेनू टंडन, मुकेश ढींगरा के अलावा योगेश रजवार, राजेन्द्र सिह बिष्ट, चन्दन सिह बिष्ट, महबूब आलम, विनीत अग्रवाल, संजय दुम्का, भुवन जोशी, नीरज बिष्ट, भुवन तिवारी पनराम आदि उपस्थित थे।
































