HomeUttarakhandनवरात्रि के 7वें दिवस में रामलीला में कुंभकरण और रावण के अंत का मंचन हुआ

नवरात्रि के 7वें दिवस में रामलीला में कुंभकरण और रावण के अंत का मंचन हुआ

क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज नवरात्रि के सातवें दिवस में रामलीला के मंचन में कुंभकरण और रावण का अंत औरप्रभु राम का राज तिलक दिखाया गया।

रावण के पुतले को प्रभु राम के किरदार के साथ – साथ विद्यालय प्रबंधक आरपी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी – विक्रम सिंह कार्की, प्रधानाचार्य डॉ – बी बी पांडे, मुख्य अतिथि आरएन ठाकुर जी के द्वारा  जलाया गया। सभी ने प्रभु राम के राजतिलक में हिस्सा लिया और सामूहिक आरती के द्वारा प्रभु के भजन गाए।

गए प्रभु की जय जयकार के साथ विद्यालय प्रबंधक जी ने प्रभु राम की नम्रता और लक्ष्मण का त्याग, भरत के भाई प्रेम के साथ साथ रावण के ज्ञान को भी बच्चों के साथ साझा किया।

मुख्य अतिथि आर एन ठाकुर जी ने सभी कलाकारों की तारीफ़ करते हुए कहा की ये उनका सौभाग्य है जो वो इस मंचन का हिस्सा बन पाए। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.