Navratri 2021: इस वर्ष चैत्र नवरात्रि (Navratri 2021) का प्रारंभ 13 अप्रैल दिन मंगलवार से हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना या घटस्थापना की जाती है। फिर विधि विधान से मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरुप की पूजा की जाती है।
नवरात्रि (Navratri 2021) के पहले ही दिन से व्रत रखा जाएगा। इस बार आप भी नवरात्रि (Navratri 2021) का व्रत रखने वाले हैं तो जागरण अध्यात्म में आज हम आपको मां शैत्रपुत्री की पूजा विधि, आरती, मंत्र आदि के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको आसानी होगी।
कौन हैं मां शैत्रपुत्री
मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री हैं। यह पर्वतराज हिमालय की कन्या हैं। पूर्व जन्म में यह सती के नाम से जानी जाती थीं और प्रजापति दक्ष की कन्या थीं।
मां शैलपुत्री की पूजा का महत्व- मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति को शांति, उत्साह और निडरता प्राप्त होता है। मां भय का नाश करने वाली हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को यश, कीर्ति, धन, विद्या और मोक्ष प्राप्त होता है।