खबर संसार, मध्य प्रदेश: अब कोरोना से युद्ध के लिए Army ने खोला मोर्चा खोल दिया है। कोरोना का कहर देश में लगातार जारी है। संक्रमण के इस दौर में कोरोना मानवता का दुश्मन बना हुआ है। लोग घरों में दुबके बैठे हैं। जिधर देखो कोरोना का कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब सेना की मदद मांगी है।
राज्य में अब Army के अस्पतालों में कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से प्रदेश में स्थित आर्मी अस्पतालों को मरीजों के लिए खोल देने का अनुरोध किया। इसके लिए रक्षा मंत्री ने राज्य में स्थित Army अस्पतालों की सेवाएं जनता को मिल सके इसका उन्होंने पूरा आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें- Dangerous carona – यहां हर तीन मिनट में एक की मौत
स्वास्थ्य सेवा में सेना करेगी सहयोग
सुदर्शन चक्र कोर कमांडर अतुल्य सोलंकी और ब्रिगेडियर आशुतोष शुक्ला का कहना है कि कोरोना मरीजों को सेना के अस्पतालों और आइसोलेशन केंद्रों में स्थान दिया जाएगा। Army के भोपाल स्थित हॉस्पिटल में 150, जबलपुर में 100, सागर में 40 और ग्वालियर में 40 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही आगे और स्वास्थ्य व्यवस्था में सेना अपना सहयोग देगी।
मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चैहान का कहना है कि सरकार सेना अस्पतालों में आइसोलेटेड रोगियों के लिए ऑक्सीजन व्यवस्था भी उपलब्ध करवाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक तरह का युद्ध है। सेना के साथ हम मिलकर लड़ेंगे और विजय प्राप्त करेंगे।
30 अप्रैल तक घरों में रहें
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौती कठिन है, लेकिन हम जीतेंगे जरूर। उन्होंने आज निर्देश देते हुए कहा कि 3 महीने तक का राशन निःशुल्क दिया जाएगा। इसके लिए एक मुफ्त वितरण की व्यवस्था की जाए ताकि राशन गरीबों तक पहुंच सके और उनका भीड़-भाड़ वाली एरिया में आना जाना बंद हो सके। कहा कि वह आॅक्सीन की व्यवस्था में वह जी जान से लगे हुए है।