रांची, खबर संसार। झारखंड में लगातर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लियाा। आज ऐलान किया कि राज्य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन (full lockdown) लागू रहेगा।
इस छह दिनाें के लाकडाउन (full lockdown) को सरकार ने ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ का नाम दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है।
झारखण्ड एक गरीब राज्य है एवं हमारी शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाय। इसको ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि 22 अप्रैल सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल के 6 बजे तक ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ (full lockdown) का सभी के द्वारा अनुपालन किया जाएगा। जिससे कोविड-19 (COVID-19) के चेन को तोड़कर कर उस पर नियंत्रण किया जा सके।
सरकार ने कुछ छूट भी दी
- आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद रहेंगी।
- भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
- कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।
- धार्मिक स्थल खुले रहेंगे परन्तु श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।
- कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।
- 5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।
इसे भी पढ़े- दिल्ली से वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों (laborers) की बस पलटी, 24 घायल
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को जन-भागीदारी से हीं रोका जा सकेगा। अतः आप सभी से अनुरोध है कि full lockdown का पालन करे, अति आवश्यक कार्य छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलें। गौरतलब है कि राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य में लंबे समय से लॉकडाउन की मांग की जा रही थी।