अलवर, खबर संसार। किसान नेता राकेश टिकैत (Tikait) के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान में भीड़ ने हमला बोल दिया। यह हमला तब हुआ जब टिकैत अलवर के हरसौरा में सभा को संबोधित कर बानसूर जा रहे थे।
इसी बीच ततारपुर में भीड़ ने टिकैत (Tikait) के काफिले पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में टिकैत की कार के शीशे टूट गये। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने टिकैत पर स्याही भी फेंकी। हालांकि समय रहते पुलिस ने हालात पर काबू करते हुये सुरक्षा घेरे में टिकैत काे वहां से निकाल लिया। पुलिस सुरक्षा के बीच ही टिकैत (Tikait) को वहां से बानसूर पहुंचाया गया है।
पढ़ें चर्चित खबरें
ईंट का जवाब पत्थर से देंगे: Tikait
इसे भी पढ़े- कांग्रेस प्रत्याशी Ganga Pancholi ने सल्ट ब्लॉक में किया जनसंपर्क
पढ़ें चर्चित खबरें
फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



























