खबर संसार, नई दिल्ली: अब 24 घंटे मिलगी एलपीजी गैस की होम delivery, बस देना होगा इतना चार्ज, अब एलपीजी गैस मिलेगी मन चाहे समय पर चाहे रात हो या दिन, जी हां ये बिल्कुल सत्य है। पहले लोगों को गैस के लिए कितनी मारामारी झेलनी पड़ती थी।
लोगों को बिना गैस के ही गुजारा करना पड़ता था और कई-कई दिनों तक गैस के लिए इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब सिर्फ एक मिस्ड कॉल से बुकिंग कर सकते हैं। और उसी दिन आपको delivery भी मिल जाती है. लेकिन इसके लिए निर्धारित चार्जेस भी लगते हैं।
इस तरह से लगता है चार्ज
कम्पनियो के तहत ग्राहकों को कुछ ऑप्शन दिए जाते हैं। ये ऑप्शन ग्राहकों को चुनने होते हैं। ज्यादातर ग्राहक दिन और समय को चुनते हैं. फीस का पेमेंट करते हैं और एलपीजी सिलेंडर मनचाहे समय पर आपको डिलिवर हो जाएगा। हालांकि इसके लिए इंडेन ग्राहकों से एक छोटी सी फीस भी लेता है।
वीकेंड में delivery
ये सुविधा उन लोगों के लिए काफी सहूलियत भरी है जो सोमवार-शुक्रवार ऑफिस जाते हैं या काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वो शनिवार या रविवार की छुट्टी के दिन सिलेंडर की delivery ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- diesel and petrol का नया रेट जारी, ऐसे जानें आपने शहर में आज का भाव
इनता देना होगा चार्ज
- अगर आप वीकेंड में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक डिलिवरी लेना चाहते हैं तो आपको 25 रुपये देने होंगे।
- अगर आप वीकेंड में शाम 6 बजे से लेकर रात 8 बजे के बीच डिलिवरी लेना चाहते हैं तो आपको 50 रुपये देने होंगे।
- अगर आप वीकेंड में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6-8 बजे के बीच डिलिवरी लेना चाहते हैं, तो आपको 25 रुपये देने होंगे।
- अगर आप वीकेंड में सुबह 8 बजे से पहले डिलिवरी लेना चाहते हैं, तो आपको 50 रुपये चार्ज देना होगा।
- अगर आप कोई टाइम स्लॉट या दिन का चयन नहीं करते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होता होगा।


