HomeNational13 किलोमीटर पैदल चल माता वैष्णोदेवी जायेंगे राहुल गांधी

13 किलोमीटर पैदल चल माता वैष्णोदेवी जायेंगे राहुल गांधी

श्रीनगर खबर संसार। चलो बुलावा आया है माता ने राहुल को बुलाया है! जी हा राहुल गांधी 13 किलोमीटर लंबी वैष्णोदेवी यात्रा पैदल पूरी करेंगे। और 2 किलोमीटर चल भी दिए है। उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड भी लगातार चल रहे है। सभी लोग जोश से भरे हुए है। लोग चलते चलते उनके साथ सेल्फी भी ले रहे है।

13 किलोमीटर पैदल चल माता वैष्णोदेवी जायेंगे राहुल गांधी

बताते चले की अधिकांश नेता हेलीकॉप्टर से वैष्णोदेवी यात्रा करते है। राहुल इससे पूर्व केदारनाथ की यात्रा भी पैदल कर चुके है। राहुल गांधी की इस यात्रा के कई सियासी अनुमान भी लगने लगे है।

इससे पूर्व अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी आज सुबह कटरा पहुंच गए। गुरुवार से जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। वह जम्मू-कश्मीर पहुंचकर सबसे पहले मां वैष्णो के दर्शन के लिए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर 13 किलोमीटर पैदल चलकर वैष्णो देवी माता के द्वार पर जाना चाहते हैं तो भाजपा को क्या ऐतराज है? मोदी जी भी राहुल जी के साथ जाएं, वे (पीएम) बुजुर्ग हैं, उनका भी हाथ पकड़कर ले जाएंगे। जरूरत पड़ी तो कंधे पर बैठाकर ले जाएंगे

बताते चले की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पैदल तेज चलने में माहिर हैं। उनके इस जोश को देखते हुए माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस की ओर से कई रिसीविंग समितियां बनाई गई हैं, जो यात्रा रूट पर विभिन्न बिंदुओं पर राहुल का स्वागत करेंगी। राहुल के साथ चलने के लिए कुछ युवा नेताओं को चिह्नित किया जा रहा है, जबकि पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तेज चलने में माहिर न होने के कारण उन्हें यात्रा रूट पर अलग-अलग जगह पर मिलेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि माता वैष्णो देवी के भवन में जम्मू-कश्मीर मामलों की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर, रवींद्र शर्मा सहित अन्य लोग राहुल का स्वागत करेंगे। इसके लिए ये सभी लोग एडवांस में वीरवार को सुबह ही भवन के लिए निकल जाएंगे।

बताया जाता है कि राहुल गांधी माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचकर पैदल मार्ग से ही वापस नीचे आएंगे। यह उनकी श्रद्धा को भी दिखाता है कि वीवीआईपी होने के बावजूद वह पैदल ही भवन के लिए जा रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी यात्रा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों के साथ अन्य लोगों से रूबरू हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.