अरब सागर में 15 सितंबर की शाम भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों की टक्कर हुई। भारतीय पक्ष के अनुसार, घटना के बाद कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज के व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
समुद्र में कैसे हुई भारतीय-पाकिस्तानी नौसेना की टक्कर?
15 सितंबर की शाम उत्तरी अरब सागर में रूटीन निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत के पास पाकिस्तान का एक नौसैनिक जहाज तेज रफ्तार से आया। भारतीय पक्ष के अनुसार, पाकिस्तानी जहाज ने गैर-पेशेवर और असुरक्षित तरीके से हरकतें कीं, जिसके चलते दोनों जहाजों की टक्कर हो गई। घटना में किसी नुकसान की खबर नहीं है।
नई दिल्ली में पाकिस्तान के प्रभारी को बुलाकर जताया विरोध
नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को आज विदेश मंत्रालय बुलाया गया। इस दौरान समुद्र में पाकिस्तानी नौसैनिक यूनिट के अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। इसी व्यवहार के कारण भारतीय नौसेना की एक यूनिट के साथ टक्कर हुई।
1991 के समझौते के अनुच्छेद 10 का मामला
अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई इस घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, भारतीय पक्ष के अनुसार, पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज का व्यवहार अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही के बारे में अग्रिम सूचना देने के समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन था।
पाकिस्तान के प्रभारी को संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक यह बात पहुंचाने की सलाह दी गई कि ऐसी घटनाओं को दोबारा रोकने के लिए सभी सैन्य यूनिटों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए और दोनों पक्षों के बीच संबंधित समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करना चाहिए।
इस्लामाबाद में भी दर्ज कराया जाएगा विरोध
इस्लामाबाद में भारत के प्रभारी को भी निर्देश दिया गया है कि वे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं।
1991 के समझौते में क्या है?
अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गलतफहमियों और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समझौता हुआ था। इसके अनुच्छेद 10 में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों के संचालन को लेकर विशेष प्रावधान है। इसके तहत दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों को एक-दूसरे के तीन नॉटिकल मील से कम करीब नहीं आना चाहिए, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।
10 प्वाइंट में पूरी खबर
- 15 सितंबर की शाम उत्तरी अरब सागर में घटना हुई।
- भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन युद्धपोत रूटीन निगरानी मिशन पर था।
- पाकिस्तान का एक नौसैनिक जहाज तेज रफ्तार से पास आया।
- भारतीय पक्ष के अनुसार, जहाज ने असुरक्षित तरीके से हरकत की।
- इसके बाद दोनों नौसैनिक जहाजों की टक्कर हुई।
- घटना में किसी नुकसान की खबर नहीं है।
- पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय बुलाया गया।
- समुद्र में पाकिस्तानी नौसैनिक यूनिट के व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
- भारत ने इसे 1991 के समझौते के अनुच्छेद 10 का उल्लंघन बताया।
- इस्लामाबाद में भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष विरोध दर्ज कराया जाएगा।
- यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
- हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें





