खबर संसार, नई दिल्ली: कोविड-19 के ओमाइक्रोन वेरियंट को लेकर 01 December से गाइडलान जारी, कोरोना के न्यू वेरियंट ओमाइक्रोन के खतरे को देखते हुए अब केन्दीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से आने वाले हर यात्रियों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, जो 01 December से लागू हो जाएंगे। इन दिशा निर्देशों के तहत ब्रिटेन, अमेरिका सहित किसी भी देश से आने वाले सभी यात्रियों का एयरपोर्ट पर या एंट्री पॉइंट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया जाएगा। साथ ही सात दिन का होम क्वारंटाइन अनिवार्य होगा।
जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी सात दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा। सकारात्मक आने वाले यात्रियों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए INSCAG (प्रयोगशालाओं का समूह) को भेजे जाएंगे। साथ ही केन्द्र सरकार ने जनता से अनुरोध किया कि अगर इस ओमाइक्रोन खतरनाक वेरियंट से बचाना है तो मास्क और शारीरिक दूरी बनाए रखें। अभी तक दुनिया के 15 देशों में ओमाइक्रोन के मामले सामने आए हैं। हालांकि अभी तक भारत में इस वैरिएंट का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
ये भी पढे- कन्या :राशि वालो का आज के दिन आर्थिक लाभ
01 December से ये दिशा निर्देश लागू
- 01 December से सभी यात्रियों को पहले एयर सुविधा पोर्टल पर नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट अपलोड करना होगी और 14 दिनों की यात्रा का विवरण जमा कराना होगा।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, खतरे वाले देश से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट कराना होगा और एयरपोर्ट पर ही रिजल्ट की प्रतीक्षा करनी होगी।
- यदि कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव है तो भी सात दिनों तक होम होम क्वारंटाइन में रहना होगा। 8वें दिन पुनः परीक्षण होगा और यदि नेगेटिव हो तो अगले सात दिनों के लिए स्वयं की निगरानी करनी होगी।
- जोखिम वाले देशों को छोड़कर बाकी देशों के यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति होगी और 14 दिनों के लिए स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करनी होगी।
ओमाइक्रोन वेरियंट को लेकर उत्तराखंड सरकार भी सतर्क
ओमाइक्रोन के न्यू वेरियंट को लेकर उत्तराखंड सरकार भी सर्तक है। कोविड के नये वेरियटं को देखते हुए अस्पतालों में भी पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। डीजी हेल्थ डा. तृप्ति बहुगणा ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर कहा कि राज्य के बाहर से आने वाले सभी यात्रियों को कोविड जांच अनिवार्य होगी। अगर संक्रमण की पुष्टि होती है तो 14 दिनों तक क्वारंटाइन रखा जाए। उन्होंने बार्डर पर 01 December से कोविड जांच के भी निर्देश जारी कर दिए हैं।


