HomePoliceधोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड के मामले जल्द निपटाए,वरना एक्शन बोले आईजी

धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड के मामले जल्द निपटाए,वरना एक्शन बोले आईजी

खबर संसार हल्द्वानी।धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड के मामले जल्द निपटाए,वरना एक्शन बोले आईजी । जी हा 420 और फ्रॉड के मामलो पर आईजी ने अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए चेताया कि ऐसे मामले किसी भी हाल में 15 दिन के अंदर  निपटाए। अन्यथा एक्शन होंगा। जी हा आज कोतवाली सभागार में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे द्वारा जनपद नैनीताल के सर्किल हल्द्वानी में पंजीकृत कुल 35 धोखाधडी के अभियोगों समीक्षा की । गोष्ठी में आईजी कुमाऊँ द्वारा निम्न निर्देश निर्गत किये गये ।

धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड के मामले जल्द निपटाए,वरना एक्शन बोले आईजी

ऐसे अभियोग जिसमे 1 वर्ष से लम्बित है उनका 15 दिन में निस्तारण किया जाय । तनुजा पाण्डे पत्नी शेखर चन्द्र पाण्डे,शेखर चन्द्र पाण्डे निवासीगणं सागर कालोनी छड़ायल (नयाबाद) थान मुखानी जनपद नैनीताल के विरुध गिरफ्तारी 15 दिवस के भीतर कर अभियगो का निस्तारण हेतु विवेचक को निर्देशित किया ऐसा न होने पर विवेचक के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी । पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस उपाधीक्षक हल्दवानी को कडे शब्दों में निर्देशित किया कि प्रत्येक विवेचक की कैस डायरी एवं विवेचना में क्या -क्या कार्यवाही की गयी गहनता से परिवेक्षण करेंगे । आईजी द्वारा मौके पर ही विवेचकों को निर्देशित कर वादियों से वार्ता की कि आप अभी तक की विवेचना से सतुष्ट है या नहीं ।

जिन मामलों में FSL से रिपोर्ट आनी है उन मामलों में अपने स्तर ही विधि विज्ञानशाला को पत्राचार किया गया । जिससे रिपोर्ट आने पर अभियोग का निस्तारण किया जा सके । साईबर से सम्बन्धित धोखाधडी के सम्बन्ध में साईबर सैल प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह को यथोचित कार्यवाई करने के निर्देश दिये ।आईजी कुमायूँ द्वारा समस्त अधिकारियों व विवेचकों यह भी निर्देशित किया कि आम जनता पुलिस के पास बहुत विश्वास से आती है तो पुलिस को अपराधियों के विरुध कडी से कडी कार्यवाई कर पीडित को न्याय दिलाया जाना चाहिए । इस अवसर पर उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर , हरबंश सिंह, पुलिस उपाधीक्ष हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धौनी, पुलिस उपाधीक्षक आप्स नितिन लोहनी सहित समस्त विवेचक मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.