खबर संसार हल्द्वानी.बियरशिबा मे खेल महोत्सब धूमधाम से सम्पन. जी हा बियरशिबा स्कूल में दो दिनी खेल महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा दिखाई।रविवार को महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया। उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेलों का भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है।
विशेष अतिथि विधायक सुमित हृदयेश ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में मयंक चन्याल, बालिका वर्ग में रागिनी पांडे, सौम्या पांडे, मिडिल बालक वर्ग में युग रौतेला, बालिका वर्ग में सेजल भट्ट, सीनियर बालक वर्ग में विवेक दानू, बालिका वर्ग में नीलम बिष्ट, वैशाली भंडारी ने पहला स्थान बनाया। चारों सदनों की प्रतियोगिता में कलाम सदन विजेता रहा। अंत में प्रधानाचार्य आरएन ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया। प्रबंधक निरुपमा तलवार भट्ट, चेयरपर्सन तिलक राज तलवार, अध्यक्ष निरुपेन्द्र तलवार, मुस्कान तलवार, उप प्रधानाचार्या मीना सती, कैप्टन डीएसगौनी, एचएस बब्बर, निशी रहे





