रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के तहत 1,688 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 13 नवंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत नोटिफिकेशन 14 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
1,688 पदों पर होगी एनटीपीसी यूजी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के अंडरग्रेजुएट लेवल के 1,688 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती CEN 07/206 के तहत की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर रात 11:59 बजे निर्धारित है।
इन चार पदों पर होगी भर्ती
भर्ती में ट्रेन क्लर्क के 188, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 पद शामिल हैं। कमर्शियल कम टिकट क्लर्क का शुरुआती वेतन 21,700 रुपये, जबकि अन्य तीन पदों का शुरुआती वेतन 19,900 रुपये है। वेतन 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार मिलेगा।
12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए हिंदी या अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग की योग्यता भी जरूरी है। 1 जनवरी 2027 को आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
15 अक्टूबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार आरआरबी के ऑफिशियल आवेदन पोर्टल या संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। न्यू रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरनी होगी। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड कर फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये है। एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, पीडब्ल्यूडी, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये है। चयन में सीबीटी 1, सीबीटी 2, टाइपिंग स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। सीबीटी में एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
10 प्वाइंट में समझें रेलवे NTPC UG भर्ती 2026
- भर्ती में कुल 1,688 पद हैं।
- आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू होंगे।
- आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर रात 11:59 बजे है।
- विस्तृत नोटिफिकेशन 14 अक्टूबर को जारी होगा।
- भर्ती CEN 07/206 के तहत होगी।
- चार अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां होंगी।
- आवेदन के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।
- आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को 18 से 30 वर्ष है।
- चयन में CBT 1, CBT 2, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी।
- दोनों CBT में गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
- हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें






