नई दिल्ली। भारत सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही अश्लीलता पर सख्त रुख अपनाते हुए उल्लू, ALTT, देसीफ्लिक्स, बिग शॉट्स जैसे 25 ओटीटी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। यह फैसला इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को मिली लगातार शिकायतों के बाद लिया गया।
अश्लील कंटेंट के खिलाफ कड़ा एक्शन
शिकायतों के आधार पर की गई जांच में पाया गया कि ये ऐप्स “कामुक वेब सीरीज़” के नाम पर खुलेआम अश्लील और यौन रूप से आपत्तिजनक कंटेंट दिखा रहे थे। ये गतिविधियाँ आईटी नियम 2021 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 292 व 293 का उल्लंघन करती हैं। ऐसे कंटेंट का नाबालिगों तक पहुंचना भी चिंता का विषय बना हुआ था।
कौन-कौन से ऐप्स बैन हुए?
सरकार ने जिन प्रमुख ऐप्स को बैन किया है, उनमें शामिल हैं:
Ullu, ALTT, BigShots, Desiflix, HotHit, PrimePlay और अन्य क्षेत्रीय ऐप्स जिनकी कंटेंट मॉडरेशन नीति संदिग्ध पाई गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने 25 ऐसे ऐप्स की सूची जारी की है।
कानून क्या कहता है?
आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67A अश्लील इलेक्ट्रॉनिक कंटेंट के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगाती है। साथ ही IPC की धाराएं 292/293 और POCSO Act के तहत भी अश्लीलता और बच्चों से संबंधित यौन शोषण के मामलों में सजा का प्रावधान है।
अवैध जुए और सट्टेबाजी पर भी कार्रवाई
सरकार ने संसद में जानकारी दी कि 2022 से जून 2025 तक 1,524 अवैध जुआ-सट्टा वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स पर भी बैन लगाया गया है। ये प्लेटफॉर्म भारतीय नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
