नई दिल्ली खबर संसार.CUT -UG की परीक्षा तिथि बदली अब 31 मई 6 ओर 7जून को होंगी जी हा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी-यूजी 2026) की संशोधित तारीखों का एलान कर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
CUT -UG की परीक्षा तिथि बदली अब 31 मई 6 ओर 7जून को
ये परीक्षाएं बकरीद के कारण 28 मई को टाल दी गई थीं। एनटीए के अनुसार, अब ये परीक्षाएं 31 मई, छह और सात जून को कराई जाएंगी। 31 मई को होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इन्हें आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। एनटीए ने बताया कि छह और सात जून को होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी
किए जाएंगे
