खबर संसार देहरादून 70 लाख के खोये मोबाइल बरामदगी के बाद लोगों को जब खोये मोबाइल वापस मिले तो ख़ुशी का माहौल देखने लायक.सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए लगभग 03 लाख रू0 के 16 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द* अपने खोये हुए मोबाइलों को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा की गयी उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा, दून पुलिस का किया आभार प्रकट।*
*सेलाकुई पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से अब तक लगभग 18 लाख रू0 मूल्य के 70 मोबाइल फोनों को ढूंढकर किया जा चुका है मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द*
भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (सीईआईआर पोर्टल) पोर्टल पर एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत थाने पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल उक्त मोबाइल खोने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेसिंग हेतु लगाया जाता है।थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज 10/06/2026 को अलग-अलग कंपनियों के लगगभ 03 लाख रू0 मूल्य के 16 मोबाईल फोनों को सीईआईआर पोर्टल की सहायता से बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
