spot_img
spot_img
HomePoliceकोतवाल हल्द्वानी को भेजा बागेश्वर और अन्य को भी?

कोतवाल हल्द्वानी को भेजा बागेश्वर और अन्य को भी?

खबर संसार हल्द्वानी.कोतवाल हल्द्वानी को भेजा बागेश्वर और अन्य को भी?जी हा नैनीताल से स्थानांतरित 06 पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई, एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने सराही उत्कृष्ट सेवाएं जनपद नैनीताल से स्थानांतरित होकर अन्य जिलों में नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे 06 निरीक्षकों के सम्मान में आज *मिनी पुलिस लाइन, हल्द्वानी के मीटिंग हॉल* में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।समारोह की अध्यक्षता *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* ने की। इस दौरान अधिकारियों के सरल व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

समारोह में एसएसपी नैनीताल ने स्थानांतरित हो रहे निम्नलिखित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विदा किया:1. निरीक्षक श्री अरुण कुमार सैनी (प्रभारी निरीक्षक, कालाढूंगी)* — अब जनपद ऊधमसिंहनगर में सेवाएं देंगे।2. श्री विजय सिंह मेहता (प्रभारी निरीक्षक, हल्द्वानी)*— अब जनपद बागेश्वर में सेवाएं देंगे।3. श्री प्रकाश सिंह मेहरा (प्रभारी निरीक्षक, भवाली)* — अब जनपद अल्मोड़ा में सेवाएं देंगे।4. श्री हरपाल सिंह (प्रभारी निरीक्षक, तल्लीताल)* — अब जनपद बागेश्वर में सेवाएं देंगे।5. श्री दिनेश सिंह फर्त्याल (प्रभारी निरीक्षक, बनभूलपुरा)* — अब जनपद पिथौरागढ़ में सेवाएं देंगे।6. श्री सुशील चंद्र जोशी (प्रभारी निरीक्षक, मुखानी* — अब जनपद अल्मोड़ा में सेवाएं देंगे।

 

 

इस अवसर पर *एस0एस0पी0 नैनीताल, एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी श्री हरबंस सिंह और एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल* ने सभी अधिकारियों की प्रभावी पुलिसिंग, मृदुल स्वभाव व कर्तव्यनिष्ठा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान उनके कार्यों से जुड़े अनुभव साझा किए तथा उन्हें स्मृति चिह्न (मोमेंटो) और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।स्थानांतरित अधिकारियों ने भी नैनीताल जनपद में तैनाती के दौरान अपने अनुभव साझा किए और एसएसपी नैनीताल एवं अन्य उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन तथा पुलिस बल के साथियों के सहयोग के लिए हृदय से आभार जताया।

 

समारोह के समापन पर *एसएसपी नैनीताल* ने कहा कि स्थानांतरण विभागीय प्रक्रिया का एक हिस्सा है। आप सभी ने जनपद में सराहनीय सेवा और प्रभावी पुलिसिंग के जरिए जनविश्वास कायम रखते हुए कानून-व्यवस्था एवं वीआईपी ड्यूटी सहित पुलिसिंग के हर पहलू में अहम योगदान दिया है। नैनीताल पुलिस को अवश्य आपकी कमी खलेगी। आपने नैनीताल पुलिस की टीम के थाना प्रभारियो के रूप में एक महत्वपूर्ण स्तंभ की तरह कार्य किया गया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी नई तैनाती स्थलों पर भी इसी ऊर्जा व निष्ठा के साथ कार्य करते हुए विभाग का गौरव बढ़ाएंगे।

 

अंत में उन्होंने नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से सभी को नवीन तैनाती के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं*उपस्थिति इस अवसर पर *श्री रविकांत सेमवाल सीओ रामनगर, श्री विमल प्रसाद सीओ लालकुआं, श्री विनय सिंह सीओ भवाली, श्री लव शर्मा सीओ हल्द्वानी, श्री समीरन भट्ट सीओ ऑप्स, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, श्री राजकुमार बिष्ट (निरीक्षक पुलिस दूरसंचार), श्री भूपेश पांडेय निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, निरीक्षक श्री रमेश सिंह नेगी वाचक, श्री हिमांशु पंत (प्रधान लीपिक), सुश्री साधना आशुलिपिक, श्रीमती हेमा ऐठानी पी०आर०ओ० सहित अन्य थाना/शाखा प्रभारी, मीडिया बंधु व पुलिस स्टाफ* मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.