खबर संसार हल्द्वानी.”दिवाडैंगल्स – हुनर से सफलता की ओर”जी हा उत्तराखंड की धरती पर बसे हल्द्वानी (हल्दूचौड़) की युवा उद्यमी साक्षी बेलवाल ने अपने ब्रांड दिवाडैंगल्स के माध्यम से हस्तकला की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। वर्तमान में वे स्किल इंडिया और जन शिक्षण संस्थान भीमताल, नैनीताल के साथ मिलकर क्रोशिया आर्ट की विशेष प्रशिक्षण कक्षाएँ संचालित कर रही हैं। यह प्रशिक्षण न केवल महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें रोज़गार और उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ाता है।
“दिवाडैंगल्स – हुनर से सफलता की ओर”
दिवाडैंगल्स में तैयार किए गए क्रोशिया उत्पाद अपनी गुणवत्ता और आकर्षक डिज़ाइन के लिए जाने जाते हैं। इनमें हैंडमेड की चेन, फूल, हैंडबैग और अनेक अन्य उपयोगी व सजावटी वस्तुएँ शामिल हैं। हर एक उत्पाद प्यार, धैर्य और कला का अद्भुत मेल है। इस प्रशिक्षण से जुड़कर आप भी इन क्रोशिया उत्पादों को बनाना सीख सकते हैं और अपने हुनर को आजीविका में बदल सकते हैं।
यदि आप भी अपने हाथों के हुनर को पहचान दिलाना चाहते हैं, तो दिवाडैंगल्स के साथ जुड़ें और हस्तनिर्मित कला को एक नया आयाम दें। यह पहल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ उत्तराखंड की परंपरागत कला को भी आधुनिक रूप में सशक्त बना रही है। मोबाइल नंबर -7409622116





