भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए साल 2025 की बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 22,000 पदों पर भर्ती को लेकर आधिकारिक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका माना जा रहा है।
आरआरबी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। जल्द ही इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान में सबसे ज्यादा पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV के हैं। जानकारी के अनुसार, इस पोस्ट के लिए करीब 11,000 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट (लोको शेड, वर्कशॉप, इंजीनियरिंग आदि) जैसे पद भी शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता को लेकर क्या है स्थिति?
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 में योग्यता को लेकर उम्मीदवारों में असमंजस बना हुआ है। पिछली भर्तियों में ITI अनिवार्यता को लेकर विवाद और कानूनी प्रक्रियाएं देखने को मिली थीं। बाद में नियमों में बदलाव करते हुए 10वीं पास और ITI धारक, दोनों को आवेदन की अनुमति दी गई थी। फिलहाल, इस बार भी 10वीं पास उम्मीदवारों के पात्र होने की संभावना है, लेकिन अंतिम फैसला फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही साफ होगा।
RRB Group D 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं
- “Various Posts in Level-1 of 7th CPC Pay Matrix” लिंक पर क्लिक करें
- New Registration कर बेसिक डिटेल्स भरें
- नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक विवरण, आधार, मोबाइल व ईमेल दर्ज करें
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सब्मिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और अभी से अपनी तैयारी तेज कर दें।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



