खबर संसार नैनीताल।महिला द्वारा लड़के पर छेड़खानी आरोप कोतवाल बोले निष्पक्ष जांच। महिला ने अपने किराएदार के बेटे पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है और बकायदा उसकी शिकायत कोतवाली नैनीताल में की है। कोतवाल अशोक कुमार का कहना है की महिला का शिकायती पत्र मिल गया है और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएंगी जो भी दोषी होंगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएंगी अगर शिकायती पत्र गलत निकला तो महिला के खिलाफ कार्यवाही की जाएंगी और अगर सही निकला तो लड़के के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।
प्राप्त विवरण के अनुसार शहर के मल्लीताल क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने ही मकान मालिक के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप और मारपीट का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को दिए पत्र में कहा है कि उसका पति टैक्सी ड्राइवर है और अक्सर घर से बाहर रहता है और वह अकेले रहती हैं। कल भी वह अकेली थी तो मकान मालिक का लड़का कमरे में आ गया और चलानी शुरू कर दी महिला ने विरोध किया तो लड़का ने मारपीट कर दी हल्ला गुल्ला होने पर अन्य लोग भी आए उन्होंने भी मारपीट की और बीडी पांडे अस्पताल में अपना इलाज कराया

