हल्द्वानी खबर संसार.बुराई पर अच्छाई की जीत,धू धू फूंकता रावण, बता रहा सबका अंत निश्चित है चाहे आपने अमृत पी रखा हो…. विजयादशमी पर्व पर नगर की प्राचीन श्री रामलीला संचालन समिति, हल्द्वानी के मंच पर आज अधर्म पर धर्म की जीत का महादृश्य का मंचन किया गया। आज की लीला देखने के लिए पूरा शहर रामलीला मैदान में उमड़ पड़ा, कई हजार की संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचे। प्राचीन रामलीला मैदान खचाखच भर गया।आज दिन की लीला विशेष विजयादशमी पर्व के रूप में मनाई गई। व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री कहते हैं जब अहिरावण छल से राम-लक्ष्मण को पाताल ले गया, तब हनुमान जी पाताल लोक जाकर अपने ही पुत्र मकरध्वज से युद्ध और अहिरावण का वध कर प्रभु को मुक्त कराते हैं।
असत्य के प्रतीक 55 फीट के रावण के पुतले का दहन भगवान राम के हाथों किया गया। राम रावण महासंग्राम में जब तक रावण की नाभि में अमृत रहा, वह मारा न जा सका, तब विभीषण के बताने पर श्रीराम नाभि में बाण मारकर उसका अंत करते हैं।रावण वध के बाद सीता जी की अग्नि परीक्षा होती है यह दृश्य देख कर हर दर्शक का मन भावुक हो जाता है।सीता प्रथम अनल महुं राखी। प्रगट कीन्हि चह अंतर साखी॥
55 फुट के रावण के पुतले का दहन के साथ ही विजयादशमी पर आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रही।
रात्रि लीला में मायावी मेघनाद का लक्ष्मण के हाथों वध और अहंकारी रावण का अंत होता है।संचालन समिति के रिसीवर ए बी बाजपेई एवं सदस्य एन बी गुणवंत,विवेक कश्यप, प्रेम गुप्ता, अतुल अग्रवाल, भवानी शंकर नीरज,मनोज गुप्ता, तरंग बंसल, बसंत अग्रवाल , प्रमोद भट्ट , विनीत अग्रवाल,तनुज गुप्ता, योगेश शर्मा, विजय भट्ट ने अतिथियों का एवं समस्त नगरवासियों का स्वागत किया , मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद दिनेश आर्य एवं विशिष्ट अतिथि नगर के विधायक सुमित हृदयेश, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, एवं मेयर गजराज बिष्ट रहे। अन्य अतिथियों में दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व भगवान सहाय, समीर आर्य , ललित जोशी, प्रदीप बिष्ट,, मोहन पाठक, हरिमोहन अग्रवाल, हरिमोहन अरोरा,छात्र संघ अध्यक्ष आर्यन बेलवाल आदि रहे।
विजयादशमी के पावन पर्व हजारों की संख्या में लोग रावण दहन के साक्षी बने और अपने बच्चों को उन्होंने सनातन धर्म के इस विजय पर्व का महत्व समझाया।
रामलीला को संपन्न कराने में आज रामलीला मैदान में बहुत से स्वयं सेवकों ने योगदान दिया जिसमें रितेश जोशी, सुशील शर्मा, नब्बू भाई, महेश राजा, वंश गुप्ता,मान तेजवानी, यश अग्रवाल, जितेंद्र देवल,तुषार सोनकर, शुभम कश्यप, सुमित साहू, अतुल जायसवाल, सूर्यांश गुप्ता प्रतीक अग्रवाल,रोहित श्रीवास्तव , राजेश गोयल, वासु ,सुशील साहू, तरुण गुप्ता,कपिल अग्रहरि, तरुण गुप्ता आदि रहे।आज व्यास पूजन संचालन समिति सदस्य एवं रिसीवर ए बी बाजपेई एवं गोपाल पाल, विवेक कश्यप, अतुल अग्रवाल, राजेंद्र मुन्ना,सौरभ अग्रवाल , विकास गोयल ने किया।






