अक्टूबर की शुरुआत के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए कई भर्ती प्रक्रियाएं जारी हैं। रेलवे, शिक्षक भर्ती, पुलिस, सफाई कर्मचारी, एसएससी और बैंकिंग क्षेत्र समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर आवेदन का मौका है। अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले पात्रता जांचकर आवेदन कर सकते हैं।
यूपी पीआरटी टीचर वैकेंसी 2026
उत्तर प्रदेश में पीजीटी शिक्षकों के साथ पीआरटी शिक्षकों के पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 11508, अशासकीय सहायता प्राप्त बाल विद्यालय में 473 और सहायक अध्यापक संबंध प्राइमरी अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय बालिका विद्यालय में 424 पद भरे जाएंगे। कुल 12405 पदों पर प्राइमरी टीचर की भर्ती निकली हुई है।
जिन अभ्यर्थियों ने ग्रेजुएशन के साथ बीटीसी/डीएलएड, बीटीसी दो साल का डिप्लोमा, प्रारंभिक परीक्षा बीएलएड और टीईटी या सीटेट क्वालिफाई किया है, वे आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है।
बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026
बिहार में बीपीएससी टीआरई 4.0 के तहत 33320 पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। कक्षा 1-5, कक्षा 6-8, कक्षा 9-10 और कक्षा 11-12 के लिए योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 है। आवेदन शुल्क ₹100 है।
रेलवे पैरामेडिकल भर्ती 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल कैटेगरी में 590 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें नर्सिंग सुपरिटेंडेट, डायलासिस टेक्नीशियन, हेल्थ और मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II, ऑडियोलॉजी और स्पीच थेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, रेजियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन और ईसीजी टेक्नीशियन समेत विभिन्न पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 है।
MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026
मध्य प्रदेश पुलिस में जीडी कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती हो रही है। 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पुरुषों की उम्र 18 से 33 वर्ष और महिलाओं की 18 से 38 वर्ष होनी चाहिए। अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है।
SSC CHSL भर्ती 2026
एसएससी CHSL में 2536 पदों पर आवेदन चल रहे हैं। 12वीं पास अभ्यर्थी ssc.gov.in पर 7 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क 8 अक्टूबर तक जमा किया जा सकता है।
MP पुलिस ASI सूबेदार भर्ती 2026
मध्य प्रदेश में 655 पदों पर सूबेदार और एएसआई भर्ती हो रही है। आवेदन 8 अक्टूबर तक esb.mp.gov.in पर किए जा सकते हैं।
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश के को-एजुकेशनल और महिला कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1926 पदों पर भर्ती है। कुल 42 विषयों में रिक्तियां हैं। संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स और NET/SET/SLET में से किसी एक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026
राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गई है। अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए और एक साल का सफाई कार्य का अनुभव होना चाहिए।
UP PGT टीचर भर्ती 2026
UPESSC ने PGT के 2607 पदों पर भर्ती निकाली है। 26 विषयों में रिक्तियां हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
कैनरा बैंक भर्ती 2026
कैनरा बैंक ने 3500 पदों पर अप्रेंटिसशिप भर्ती का ऐलान किया है। ग्रेजुएट और 20-28 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है।
10 प्वाइंट में अक्टूबर की प्रमुख भर्तियां
- यूपी PRT शिक्षक — 12405 पद, अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026।
- BPSC TRE 4.0 — 33320 पद, अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026।
- रेलवे पैरामेडिकल — 590 पद, अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026।
- MP पुलिस कॉन्स्टेबल — 7500 पद, अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026।
- SSC CHSL — 2536 पद, अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026।
- MP पुलिस ASI/सूबेदार — 655 पद, अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2026।
- यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर — 1926 पद, अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026।
- राजस्थान सफाई कर्मचारी — 24752 पद, अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026।
- UP PGT शिक्षक — 2607 पद, आवेदन 17 अक्टूबर 2026 तक।
- कैनरा बैंक अप्रेंटिस — 3500 पद, अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026।
- यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
- हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें





