हल्द्वानी खबर संसार। कैमरे लगा लो वरना पुलिस करेंगी चालान! जी हा आज पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन गोल्ड । जिसके तहत शहर की ज्वेलर्स दुकानों को पुलिस ने किया औचक निरीक्षण।
बाजार में घूम कर की चेकिंग
जी हा आज एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने बाजार में घूम कर की चेकिंग। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही चेक किये कर्मचारियों के सत्यापन।एसपी सिटी ने सभी ज्वेलर्स दुकान स्वामियों को इमरजेंसी अलार्म लगाने के दिए निर्देश
हिडन कैमरे के साथ ही ऐसी डीवीआर रखें
उन्होंने ज्वेलरी की दुकानों में हिडन कैमरे के साथ ही ऐसी डीवीआर रखे जिसकी स्टोरेज ज्यादा हो।एसपी सिटी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया की नियमों का पालन न करने वाले ज्वेलर्स स्वामियों को नोटिस भेजेगी पुलिस। अगर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे न लगाए तो।
खबर संसार से बातचीत में एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र ने बताया की ऑपरेशन गोल्ड अभियान पूरे नैनीताल जिले में चलाया जा रहा है जिसके तहत शहर में या गांव में जी भी ज्वेलर्स की दुकानें है इनमे सीसीटीवी जरूर होने चाहिए इसके लिए लगातार संपर्क करेंगे संबंधित चौकी इंचार्ज अपने एरिया में।



