खबर संसार रामनगर।जाने माने मौज मस्ती पार्टी में लड़की को शराब पिला दुष्कर्म का मामला सामने जी हा रामनगर के ढेला के जाने माने रिजॉर्ट में युवती से रैप हो गया, युवती ने शिकायत में लिखाया है कि शुभम ने उसको ज़बरदस्ती शराब पिलाई फिर उसके साथ जोर जबर्दस्ती सेक्स किया पश्चात सौरभ ने भी दुषकर्म का प्रयाश किया लिहाजा उसका भी नाम लिखवाया है कोतवाल रामनगर ने खबर संसार को बताया कि पार्टी इत्यादि करने एक टीम दिल्ली से आई जिसने 24 और 25 को जश्न ए पार्टी करी तभी ये हादसा हुआ है
रिजॉर्ट में कॉर्पोरेट आउटिंग का हुआ था आयोजनः पुलिस के मुताबिक, मामला रामनगर स्थित एक रिजॉर्ट का है. जहां बीती 24 और 25 अक्टूबर को एक निजी कंपनी के दस साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कॉर्पोरेट आउटिंग का आयोजन किया गया था. जहां युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. दिल्ली निवासी युवती ने 26 अक्टूबर को पुलिस को दी शिकायत में घटना का विस्तृत ब्यौरा दिया है.
शिकायत के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे युवती को रिजॉर्ट के एक कमरे में बुलाया गया, वहां कंपनी की सेल्स टीम के कई सदस्य मौजूद थे और शराब का सेवन कर रहे थे. पीड़िता का आरोप है कि अधिक शराब पीने के बाद शुभम ने उसे जबरन और शराब पिलाई. आरोप है कि इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया.
बुलाए जाने के बाद दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, युवती की तबीयत बिगड़ने और बार-बार उल्टी होने के बाद दोनों उसे दूसरे कमरे में ले गए. जहां अन्य कर्मचारी मौजूद थे. अगले दिन भी युवती की तबीयत खराब रही. शाम को कंपनी की एचआर मैनेजर को पूरी घटना की जानकारी दी.
इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमाः पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 62 और 64 में मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता ने आरोपियों से पूछताछ और कठोर कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है.
साक्ष्य जुटा रही फॉरेंसिक टीमः वहीं, घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है. हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. मामले में पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी. मामले में कोतवाल सुशील का कहना है कि घटना में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जा रही है.






