HomeUttar PradeshAmar शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के बलिदान दिवस पर उन्‍हें सीएम ने...

Amar शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के बलिदान दिवस पर उन्‍हें सीएम ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद दुर्गामल्ल पार्क, गढी कैंट और गांधी पार्क स्थित शहीद दुर्गामल्ल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। Amar

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीद दुर्गामल्ल जी का बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है। जीवन तो सभी जीते हैं परन्तु दुनिया सदियों तक केवल उन्हीं को याद करती है जिन्होंने अपने देश के लिये संघर्ष और बलिदान किया होता है। अमर शहीद दुर्गामल्ल जी ऐसे ही व्यक्तित्व थे।Amar

इसे भी पढ़े-तालिबान को कंगाल करने को अमेरिका, IMF के बाद अब World Bank भी आया साथ

ये हमारा कर्तव्य है कि हमारी आने वाली पीढ़ी, शहीदों के संघर्ष और बलिदान के बारे में जाने। शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम बङे स्तर पर आयोजित किये जाने चाहिये और युवाओं को इनमें प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे। Amar

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.