HomeUttarakhandउत्तराखंड - इन जिलों में होगी भारी बारिश, yellow alert जारी

उत्तराखंड – इन जिलों में होगी भारी बारिश, yellow alert जारी

खबर संसार देहरादून: उत्तराखंड – इन जिलों में होगी भारी बारिश, yellow alert जारी, पिछले कई दिनों से बारिश ने उत्तराखंड में कहर बरपा रखा है। मौसम विभाग ने लोगों को सर्तक रहते हुए कहा है कि लोग घरों बाहर कम निकलें और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहें। जिससे कि किसी हाल में नुकसान न हो सके। बारिश के दौरान पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। इसलिए पहाड़ की यात्रा करने से कुछ दिनों के लिए बचना चाहिए। क्योंकि कुमाऊं और गढ़वाल में भारी बारिश होने की संभावना है। इस लिए यहां पर yellow alert जारी किया गया है।

ये भी पढें- मरने के 45 minutes बाद फिर जिंदा हो गई महिला

इन जिलों में भारी बारिश, yellow alert जारी

मौसम विभाग ने आज मंगलवार येलो एलर्ट जारी किया है। कुमाऊं और गढ़वाल में 24 घंटों में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई जगह बिजली चमक के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।. मौसम विभाग ने यहां yellow alert जारी कर दिया है। येलो अलर्ट के बाद जिलाघिकारी ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश देने के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहने की हिदायत भी दी है। उन्होंने आपदा की खबर मिलने पर तत्काल राहत कार्रवाई करने को कहा है।

लापरवाही होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी  ने आपदा प्रबंधन में लापरवाही मिलने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही है। वहीं सोमवार देर रात से बारिश के बाद सुबह यमुनोत्री हाईवे धरासू बैंड और पालीगाड़ के पास मलबा आने से बंद हो गया था। करीब तीन घंटे बाद हाईवे को सुचारू कर दिया गया है। बता दें कि पहाड़ों पर पत्थरो के गिरने के कारण आवागमन जोखिम भरा होता है। इधर बदरीनाथ हाइवे देर रात से पगलनाला में मलबा आने से बंद है। एनएच की जेसीबी ने बड़ी मुश्किल से हाईवे को खोला है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.