spot_img
spot_img
HomeUttarakhandगीजर ठीक करने आया आसिफ, घर से सोने का जेवर ले उड़ा,...

गीजर ठीक करने आया आसिफ, घर से सोने का जेवर ले उड़ा, पुलिस ने दबोचा

हल्द्वानी में घर से सोने के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गीजर ठीक करने के बहाने घर में आया था और अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर ले गया था। पुलिस ने आरोपी को चोरी के जेवर बेचने से प्राप्त नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

दिनांक 25.11.26 को वादी अतुल नागपाल पुत्र स्व. यशपाल नागपाल, निवासी गुरुनानकपुरा, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल ने पुलिस को तहरीर दी। शिकायत में बताया गया कि दिनांक 17.11.26 को आसिफ नाम का व्यक्ति घर में गीजर ठीक करने के बहाने आया था। इस दौरान वह अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर ले गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा संख्या 400/26, धारा 305(a) बीएनएस के तहत आसिफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को सौंपी गई।

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई पुलिस टीम

चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना का शीघ्र खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी श्री हरवंश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री लव शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी रोहताश सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया। जांच के दौरान चोरी की घटना में आसिफ पुत्र शमीम अहमद, निवासी लाइन नंबर 18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, थाना वनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 33 वर्ष की संलिप्तता सामने आई।

2.29 लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तारी

दिनांक 26.11.26 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए पीली धातु के दो कड़े, जिनका वजन पांच तोला बताया गया है, तथा चेन बेचने से प्राप्त 2,29,000 रुपये की नकदी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.