HomeNationalkidnapped किये गये सैनिक का शव इस हाल में बरामद

kidnapped किये गये सैनिक का शव इस हाल में बरामद

खबर संसार नई दिल्ली: kidnapped किये गये सैनिक का शव इस हाल में बरामद, कश्मीर के कुलगाम जिले से एक साल पहले एक सैनिक का आतंकियों ने kidnapped कर लिया था। जिसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। कई जगह छापा भी मारा गया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। आज कुलगाम जिले में एक सड़ी-गली लाश कुछ लोगों को दिखाई दी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौक पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।

जिसके बाद पुलिस का कहना है कि कुलगाम के मोहम्मदपोरा से तिरपाल में लिपटा हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस को संदेह है कि शव प्रादेशिक सेना के जवान शाकिर मंजूर वागे का हो सकता है। बीते एक साल पहले आतंकियों ने शाकिर मंजूर वागे का अपहरण कर लिया था।

ये भी पढें-अब तालिबान ने IPL-2021 खेलने व प्रसारण पर लगाई रोक

पिछले साल 02 अगस्त को हुआ था वागे का kidnapped

बता दें कि, पिछले वर्ष 02 अगस्त को आतंकियों ने शाकिर मंजूर वागे का kidnapped कर लिया था। अधिकारियों का कहना है कि शव की शिनाख्त करने के साथ चिकित्सकीय औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शाकिर मंजूर वागे बकरीद पर घर आए थे तभी सेना के इस जवान को आतंकवादियों ने ने 2 अगस्त 2020 को अपहरण कर लिया था। और साथ ही टेरिटोरियल आर्मी में तैनात जवान की गाड़ी को भी आतंकियों ने जला दिया था।

बालापुर में 12 सेक्टर हेडक्वार्टर में तैनात था जवान

बता दें कि ये सैनिक 162 टीए में दक्षिणी कश्मीर के बालापुर में 12 सेक्टर हेडक्वार्टर में तैनात था। कुलगाम से जो शव बरामद हुआ है वह इसी जवान का बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही है। लापता सिपाही के पिता मंजूर अहमद वागे ने कहा कि उन्होंने शव की पहचान कर ली है और ये शव उनके बेटे शाकिर मंजूर वागे का ही है, जो पिछले एक साल से लापता था।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.