खबर संसार नई दिल्ली: अब तालिबान ने IPL-2021 खेलने व प्रसारण पर लगाई रोक, अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने अब आईपीएल पर रोक लगा दी है। तालिबानियो का कहना है कि आईपीएल में युवतियां डांस करती है और अपने शरीर की नुमाइस करती है। इसलिए एक बड़ा फैसला करते हुए हमने IPL-2021 पर रोक लगा दी है। तालिबान सरकार पहले ही महिलाओं को क्रिकेट खेलने मना कर रखा है। और तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में IPL प्रसारण पर भी रोक लगा दी है।
तालिबान ने लगाया IPL-2021 के प्रसारण पर रोक
बता दें कि IPL-2021 का दूसरा फेज 19 सितम्बर से यूएई से चालू हो चुका। 31 मैचों के साथ IPL और रोमांचक होते जा रहा है। जहां पूरी दुनिया IPL का अपना एक अलग ही मजा है। वही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने नया कानून बनाते हुए कहा कि IPL को अफगानिस्तान में ब्रॉडकास्ट नहीं किया जायेगा।
ये भी पढें- आ गई flying car, अब मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
IPL इस्लाम विरोधी : तालिबान
क्रिकेट प्रेमी अफगानियों के लिए मायूस करने वाली खबर है कि न तो वह IPL-2021 खेल सकेंगे और न ही इसका प्रसारण भी देख सकेंगें। क्योंकि अफगान की नई सरकार रोक लगा दी है। जो कि तालिबान सरकार का कहना है कि, आईपीएल का कंटेंट इस्लाम का विरोध करता है, इसलिए तालिबान में आईपीएल की ब्रॉडकास्टिंग नहीं होगी।
मैच के दौरान चीयर लीडर्स खुले बालो में डांस करती है और स्टेडियम के अन्दर महिला दर्शक भी मौजूद होती है। यह इस्लामिक संस्कृति के खिलाफ है। तालिबान का नया कानून महिलाओं को इसके लिए इजाजत नहीं देता है। जिस वजह से तालिबान ने IPL की ब्रॉडकास्टिंग पर बैन लगा दिया है।


