खबर संसार भवाली।एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी की साहस पूर्ण कोशिश पर लोग बोले थैंक्यू मैडम हम ताउम्र याद रखेंगे। 45 लोगो का रेस्क्यू कर उन्हे बचाया। सभी लोगो ने उनका धन्यवाद किया।
एसएसपी की साहस पूर्ण कोशिश पर लोग बोले थैंक्यू मैडम हम ताउम्र याद रखेंगे
सही कहा है अगर बड़े अफसर खुद सामने आकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाएं तो फिर किसी भी परेशानी से आसानी से निपटा जा सकता है ऐसा ही नजारा आज कुछ इस आपदा के समय देखने को मिल रहा है उत्तराखंड में भीषण आपदा के बीच पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन का मोर्चा संभाल लिया है। एसएसपी नैनीताल ने खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभालते हुए भवाली से कैंची धाम के बीच फंसे करीब 45 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया है।
सभी लोगो ने एसएसपी मैडम का धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ सी ओ बलजीत सिंह भाकुनी भी थे। उनका भी लोगो ने धन्यवाद किया।
