खबर संसार हल्द्वानी. पुष्कर को तनिक भी अंदाज नहीं रहा,दारू पार्टी उसकी अंतिम पार्टी बन जाएगी!जी हा दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी कर लौट रहा था सोमेश्वर का पुष्कर कोहली, कार का पिछला दरवाजा के रास्ते सड़क पर चलती स्पीड में कार से गिरता है तिनके क़ी तरह घसीटता चला गया, दो गली के आवारा कुत्ते भागते दिख रहे सीसीटीवी फूटेज में, सुबह पुष्कर मृत पाया गया, उसको अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.घटना देर रात की बताई जा रही, इससे पूर्व पुष्कर के फोन मस्ती झूमते का विडिओ में दिख रहा है कि जमकर शराब पी जा रही, इन चार दोस्तों ने दो बॉटल शराब गटक रखी थी
पुष्कर को तनिक भी अंदाज नहीं रहा,दारू पार्टी उसकी अंतिम पार्टी बन जाएगी!
पूरा माजरा ये है कि तीन दोस्तों के साथ बर्थडे की पार्टी करने गए युवक की चलती कार से गिरने से मौत हो गई पुलिस के मुताबिक रात युवक शराब युवक शराब के नशे में धुत थे जिससे उन्हें पुष्कर के गिरने की भनक तक नहीं लगी। युवक के पिता ने हालांकि हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देने की बात कही है।मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के पोखरी गांव निवासी ललित कोहली शहर के एक रेस्टोरेंट में कुक हैं। वह पत्नी और दो बेटों के साथ वार्ड-पांच पॉलीशीट तुलसीनगर में किराये के कमरे में रहते हैं। उनका बड़ा पुत्र पुष्कर कोहली (21) प्राइवेट स्कूल की बस में हेल्पर था।
बृहस्पतिवार रात उसने दमुवादूंगा निवासी अपने तीन दोस्तों को बर्थडे की पार्टी देने का प्लान बनाया। रात में चारों कार से निकले। करीब दो घंटे तक पार्टी करने के बाद वे देर रात 12 बजे दमुवादूंगा की ओर गए। बताया जा रहा है। रहा है कि कार का दरवाजा ठीक से बंद नहीं था। पिछली सीट पर बैठा हल्द्वानी के निजी स्कूल की बस में था हेल्पर पॉलीशीट में रहता था इस मामले में अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मौत चोट लगने होना प्रतीत हो रही है। घटनास्थल के आसपास के कैमरे देखे जा रहे हैं, आसपास के लोगों ने युवकों के कार के दरवाजे खोलकर वाहन चलाने की जानकारी दी है। इसकी भी जांच की जा रही है। पुष्कर कार से गिर गया। सुबह लोगों ने दमुवादूंगा स्थित जमरानी ऑटो स्टैंड के पास पुष्कर को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की है। काठगोदाम कोतवाली पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पुष्कर कार से गिरता दिखाई दे रहा है।






