HomeLocalई-रिक्शा संचालन की मांग को लेकर व्यापारी नेता, समाजसेवी एवं भाजपा पदाधिकारी...

ई-रिक्शा संचालन की मांग को लेकर व्यापारी नेता, समाजसेवी एवं भाजपा पदाधिकारी अखिलेश सेमवाल ने उठाई आवाज

खबर संसार भीमताल भीमताल में ई-रिक्शा संचालन की मांग को लेकर व्यापारी नेता, समाजसेवी एवं भाजपा पदाधिकारी अखिलेश सेमवाल ने उठाई आवाज जिस हा  भीमताल क्षेत्र में आमजन की आवागमन संबंधी समस्याओं को देखते हुए व्यापारी नेता, समाजसेवी एवं भाजपा पदाधिकारी अखिलेश सेमवाल ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था शुरू किए जाने की मांग की है।

अखिलेश सेमवाल ने कहा कि भीमताल के कई क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को आवागमन के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने मांग की कि तिकोनिया से डांट, तिकोनिया से चिकित्सालय, तिकोनिया से गोरखपुर चौराहा तथा तिकोनिया से सातताल चौराहा तक ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था की जाए। इन मार्गों पर ई-रिक्शा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

सेमवाल ने बताया कि क्षेत्र में कई विद्यालय एवं कॉलेज संचालित हैं। इसके अलावा विकास भवन में करीब 26 कार्यालय संचालित होते हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं आमजन अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं। पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि भीमताल के विभिन्न प्रमुख मार्गों का सर्वे कर ई-रिक्शा संचालन की अनुमति एवं उचित रूट निर्धारित किए जाएं, ताकि स्थानीय जनता को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सके।अखिलेश सेमवाल ने कहा कि ई-रिक्शा संचालन से लोगों की आवागमन संबंधी परेशानी दूर होने के साथ-साथ छोटे मार्गों पर पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.