कच्छ ( गुजरात ), खबर संसार। आईएसआई को सीक्रेट्स साझा करने के आरोप में गुजरात एटीएस ने बीएसएफ (BSF) के एक जवान को अरेस्ट किया है। एटीएस ने बीएसएफ कांस्टेबल को कच्छ जिले से गिरफ्तार किया है। बीएसएफ जवान जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है।
बीएसएफ ज्वाइन करने के पहले पाकिस्तान में रहा
गुजरात एटीएस द्वारा गिरफ्तार बीएसएफ (BSF) कांस्टेबल पर आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा था और वाट्सअप से खुफिया जानकारियों को साझा करता था। कांस्टेबल का नाम मोहम्मद सज्जाद है। वह कश्मीर के राजौरी क्षेत्र का रहने वाला है।
इसे भी पढ़े- auto driver संग 47 लाख लेकर भागी करोड़पति की पत्नी तो फिर पति ने किया ये काम
गुजरात एटीएस के डिप्टी एसपी बीएम चावड़ा ने बताया कि अरेस्ट किया गया बीएसएफ (BSF) कांस्टेबल सज्जाद पाकिस्तान की आईएसआई को वाट्सअप से जानकारियां भेजता था। वह बीएसएफ ज्वाइन करने के पहले भी 46 दिनों तक पाकिस्तान में जाकर रहा था। एटीएस उससे पूछताछ कर रही है।


