HomeNationalauto driver संग 47 लाख लेकर भागी करोड़पति की पत्नी तो फिर...

auto driver संग 47 लाख लेकर भागी करोड़पति की पत्नी तो फिर पति ने किया ये काम

इंदौर, खबर संसार। इंदौर के खजराना से एक एैसी खबर आ रही है की इस को पढ़ कर पति-पत्नी के रिश्ते से विश्वाास उठ जाएगा। यह मामला बेहद चौंकाने वाला है मामले में एक करोड़पति व्यक्ति की पत्नी अपने से 13 साल छोटे ऑटो-रिक्शा चालक (auto driver) को लेकर भाग गई। आरोप है कि महिला 47 लाख रुपये लेकर अपने पति के घर से भाग गई है।

जानकारी के अनुसार घटना इंदौर के खजराना इलाके की है। महिला के पति ने पत्नी के लापता होने और घर से 47 लाख रुपये गायब होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करोड़पति की पत्नी और ऑटो रिक्शा चालक (auto driver) की तलाश की जा रही है।

13 अक्टूबर से लापता है महिला

जानकारी के मुताबिक ऑटो रिक्शा चालक अक्सर महिला को उसके घर छोड़ देता था। आरोपी महिला 13 अक्टूबर से लापता है। रात तक जब पत्नी घर नहीं आई और उसकी कोई खबर नहीं मिली तो पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महिला का पति करोड़ों रुपये की जमीन का मालिक है. उन्होंने 47 लाख रुपये घर की आलमारी में रखे थे। पत्नी के साथ उसके पैसे भी घर से गायब हो गए।

इसे भी पढ़े- boyfriend से छुपकर गर्लफ्रेंड देख रही थी ये फिल्म फिर बॉयफ्रेंड ने किया ये काम

पुलिस ने कहा है कि महिला के साथ भागे ऑटो रिक्शा चालक का नाम इमरान है और उसकी उम्र 32 साल है। पुलिस ने इमरान के एक दोस्त के घर से 33 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। हालांकि, महिला और ऑटो-रिक्शा चालक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

खंडवा, जावरा, उज्जैन और रतलाम में पुलिस आरोपी महिला और ऑटो रिक्शा चालक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इन चारों शहरों में आरोपी की लोकेशन मिल गई है। पुलिस दोनों मोबाइल की लोकेशन भी ट्रेस कर रही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.