HomeNationalRs 265 और महंगा हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर

Rs 265 और महंगा हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर

खबर संसार, नई दिल्ली : Rs 265 और महंगा हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर, महंगाई का झटका देते हुए दीपावली से ठीक पहले एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 265 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई। ये बढ़ोत्तरी सिर्फ एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर पर की गई है। जो अब Rs 265 और महंगा हो गया। आज 1 नवंबर से कामर्शिलयल सिलेंडर की कीमत 2073.50 रुपये का हो गया है। घेरलू सिलेंडरों के दाम यथावत हैं इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये में मिल रहा है।

ये भी पढें- डीजीपी अशोक कुमार ने इंस्पेक्टर एमपी सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया!

1000 रूपये के पार जा सकता है घरेलू गैस सिलेंडर

इससे पहले 6 अक्टूबर को भी एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 15 रुपये बढ़ोत्तरी हुई थी। बता दें कि इससे पहले 19 किलों का कामर्शिलय गैस सिलेंडर 1733 रूपये का था, जो अब 2000 रूपये के पार पहुंच गया है। लेकिन जिस तरह से कच्चे तेल के दामों में बढ़ोत्तरी जारी है उससे तो यही लग रहा है कि इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार जा सकते हैं।

Rs 265 महंगा हुआ गैस सिलेंडर , तेल के दामों में भी बढ़ोत्तरी

Rs 265 गैस सिलेंडर महंगा होने के साथ तेल के दामों में भी बढ़ोत्तरी की गई। 01 नवंबर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतें बढ़ने से लगातर छठे दिन पेट्राल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई। जिसकी वजह से सरकारी तेल कंपनियों ने 35 पैसे पेट्रोल तो 35 पैसे डीजल में बढ़ोत्तरी कर दी है। जिससे दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 109.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.