खबर संसार, हल्द्वानी: नगर निगम ने किया जिले का पहला CNG pump का शुभारंभ, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम का पहला सीएनजी पेट्रोल पंप का शुभारंभ माननीय कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत किया। उन्होंने रिबन काटकर इस सीएनजी पेेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। इस पंप का नाम सीएनजी के नाम पर रखा गया है, लेकिन अभी यहां पर सीएनजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। महापौर डॉक्टर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि जल्द ही यहां पर CNG pump की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
CNG pump नगर निगम के द्वारा होगा संचालित
उन्होंने कहा कि यह CNG pump नगर निगम द्वारा संचालित किया जा रहा है। यहां पर उचित क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह पूरी तरह से नगर निगम के द्वारा संचालित होगा। पहले अफवाह उड़ी थी ये प्राइवेट हाथों में रहेगा, लेकिन इस बात का खंडन करते हुए मेयर जोगेन्द्र रौतेला ने कहा कि ऐसा नहीं ये नगर निगम के हाथों में रहेगा। इस बात का खंडन सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने भी किया।
ये भी पढें- बढ़ा nimoniya का खतरा, एन-95 मास्क लगाना जरूरी
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि यह पूरी तरह से नगर निगम के कंट्रोल में रहेगा और CNG pump की सुविधा भी जल्द लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी। कहा कि इससे नगर वासियों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर तमाम पार्षद भी मौजूद रहे। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी।
पार्षदों ने कहा कि बोर्ड द्वारा इस पेट्रोल पंप के पास किया गया है सबके लिए खुशी की बात है कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह रोडू, मोहम्मद इरफान, प्रमोद तोलिया, जीशान परवेज सहित भाजपा के अनिल डब्बू, तरुण बंसल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे शुभारंभ होने के बाद मिष्ठान वितरण किया गया कर्मचारियों को टी शर्ट भी भेंट की गईं।


