HomeUttarakhandIAS दीपक रावत कुमाऊं के नये कमिश्नर, मिली ये अहम जिम्मेदारी

IAS दीपक रावत कुमाऊं के नये कमिश्नर, मिली ये अहम जिम्मेदारी

खबर संसार, देहरादून : IAS दीपक रावत को पिटकुल के एमडी और उरेडा के पद से हटाते हुए अब उन्हें कुमाऊं मंडल आयुक्त बनाया गया है। और साथ ही उन्हें उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी का निदेशक भी बनाया गया है। ये आदेश 30 नवंबर को जारी किया जा चुके हैं। गुरूवार को IAS दीपक रावत के कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। 44 वर्षीय दीपक रावत मूल रूप से मसूरी के रहने वाले हैं।

बेहतर प्रशास के रूप में जाने जाते हैं IAS दीपक रावत

यहां बताते चलें कि इससे पहले IAS दीपक रावत नैनीताल जिले के जिलाधिकारी पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। व बागेश्वर जिले के जिलाधिकारी भी रहे हैं। अपनी तेजतर्रार छवि के चलते वह बेहतर प्रशास के रूप में जाने जाते हैं। व अपनी कार्यशैली के चलते हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में उनको एक बार फिर से कुमाऊं में तैनाती मिल गयी है। इस बार उन्हें कुमाऊं कमिश्नर का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी की भी कमान मिली है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.