खबर संसार, देहरादून: कल 4 December को प्रधानमंत्री की रैली, कई परियोजनाओं का शिलान्यास, 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को विजय संकल्प महारैली में पहुंच रहे हैं। बहुत ही अहम रैली देहरादून में में होने जा रही है। यहां पर वह कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगें। 4 December को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के 5 महीने का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। इस रैली से उत्तराखंड में भाजपा अपनी ताकत का अहसास कराएगी। भाजपा का दावा है कि देहरादून में होने वाली इस रैली में करीब डेढ़ लाख शामिल होने की संभावना है।
4 December को कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
इस रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 December को देहरादून में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 120 मेगावाट व्यासी जलविद्युत परियोजना समेत सात योजनाओं का लोकार्पण और 11 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। असल में पीएम मोदी की चुनाव की घोषणा से पहले ये रैली काफी अहम है। क्योंकि राज्य में बीजेपी सत्ता में है और वह फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहती है।
ये भी पढें- new traffic rules- कार व दोपहिया वाहनों का अब इतना कटेगा चालान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परेड ग्राउंड देहरादून हेलीपैड पर उतरेंगे। वहीं पर वह जनसभा से पहले प्रधानमंत्री मोदी देवासी जलविद्युत परियोजना, ऑल वेदर रोड परियोजना में देवप्रयाग से श्रीकोट, ब्रह्मपुरी से कौड़ियाला तक सड़क चैड़ीकरण कार्यों का उद्घाटन करेंगे जबकि लामबगड़, सकल्नीधर, देवप्रयाग और श्रीनगर में भूस्खलन क्षेत्रों में किए गए कार्य का लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री की उत्तराखंड में सात रैलियां
फिलहाल चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम तय किया है और इसके मुताबिक राज्य में पीएम मोदी की सात रैलियां आयोजित की जाएंगी। चुनाव से पहले देहरादून के अलावा कुमाऊं मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी। वहीं विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद पांचों लोकसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री की एक-एक जनसभा का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।
