बरेली, खबर संसार। यूपी के बरेली से एक सनसनी खेज खबर आ रही है जहां बहेड़ी में यूट्यूब फिल्म बनाने के नाम पर तीन युवतियों के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में तीनों पीड़िताओं ने बहेड़ी थाने में तहरीर दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए उन तीनों को नैनीताल ले जा रहे 4 युवकों ने बहेड़ी के एक गेस्ट हाउस उनके साथ गैंगरेप किया। इसके साथ ही घटना का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, इस मामले में थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 2 आरोपी फरार हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश की जा रही है।
बहेड़ी के एक गेस्ट हाउस में किया दुष्कर्म
इसे भी पढ़े-वैक्सीन से हुई बेटी की मौत शख्स ने किया दावा, 1000 करोड़ के मुआवजे की डिमांड
दरअसल, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित युवतियों की शिकायत के आधार पर शहर के बारादरी इलाके में रहने वाली एक महिला और उसकी दो साथी महिलाओं को सोमवार को यूट्यूब फिल्म बनाने के लिए नैनीताल ले जाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में आरोपी उन्हें बहेड़ी के एक गेस्ट हाउस में ले गए।
वहीं, पीड़ित युवतियों का आरोप है कि वहां खाना खाने के दौरान युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद बारी-बारी से उनके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद तीन युवक मौके से फरार हो गए। इस दौरान जब एक महिला को होश आया तो उसने अपने परिवार वालों को फोन कर आप बीती बताई।
पुलिस ने 2 आरोपियों के गिरफ्तार कर भेजा जेल
वहीं, इस मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि पीडित युवतियों की शिकायत पर बहेड़ी थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस टीम ने आरोपी नदीम जोकि ईशापुर निकट धौराटांडा नगर के मोहल्ला शेखूपुर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने मौके से घटना में इस्तेमाल हुई सुजुकी अर्टिगा कार को भी बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस बीते मंगलवार को इरफान मोहल्ला मोती मस्जिद कस्बा धौराटांडा बरेली को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाने के बाद पुलिस ने उन्हे जेल भेज दिया है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
