नई दिल्ली, खबर संसार। विराट कोहली और ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मैच का हिस्सा नहीं होंगे। विराट ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाले सीरीज के आखिरी टी20 मैच से पहले ब्रेक मांगा था।
बीसीसीआई ने उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया है और भारतीय टीम के बायो बबल से 10 दिन का ब्रेक दिया गया है। विराट के अलावा पंत को भी ब्रेक दिया गया है। विराट और पंत अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। विराट कोहली और ऋषभ पंत, दोनों ने ही शुक्रवार को खेले गए उस मैच में शानदार अर्धशतक जड़े थे। पंत को तो मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
इसे भी पढ़े-कर्नाटक में अब माथे पर सिंदूर लगाकर पहुंची छात्रा को कॉलेज परिसर में जाने से रोका
लखनऊ होगा श्रीलंका से पहला टी20 मैच
विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी 20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। इस सीरीज के बाकी 2 मैच धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को खेले जाएंगे. हालांकि टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी होगी जिसका आगाज 4 अगस्त से मोहाली में होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच कोलकाता में कल यानी 20 फरवरी 2022 को खेला जाएगा। विराट के नहीं खेलने के कारण युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की टीम में वापसी पक्की मानी जा रही है। श्रेयस टी20 सीरीज के शुरुआती 2 में से एक भी मैच नहीं खेले हैं।
बोर्ड के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘विराट कोहली शनिवार की सुबह घर रवाना हो गए चूंकि भारत सीरीज जीत चुका है। बोर्ड ने यह तय किया है कि सभी फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों को बायो-बबल से नियमित ब्रेक दिया जाता रहेगा ताकि वर्कलोड मैनेजमेंट और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके।’
ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े


