खबर संसार, नई दिल्ली : बड़ी खुशखबरी- जल्द बढ़ सकती है retirement की उम्र व पेंशन राशि, केन्द्रीय व राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए केन्द्र सरकार बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में है। क्योंकि साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ वरिष्ठ हो जाएंगे। यह देश की आबादी का करीब 19.5 फीसदी होगा। जिसके चलते कर्मचारियों के retirement की उम्र और पेंशन राशि बढ़ाने पर केन्द्र सरकार विचार कर रही है। प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार समिति की तरफ से ये प्रस्ताव भेजा गया है। तो आइए जानते हैं क्या हो सकती रिटायरमेंट की उम्र व पेशन राशि।
ये भी पढें- देर आए दुरुस्त आए… सलमान खान ने कर ली है शादी! जाने मामला
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था
समिति की रिपोर्ट की बात करें तो इस सुझाव के तहत कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 2000 रुपये का पेंशन दिया जाना चाहिए। आपको बता दें कि आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है।
retirement की उम्र को बढ़ाने की जरूरत
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाना है तो इसके लिए retirement की उम्र को बढ़ाने की सख्त जरूरत है। सामाजिक सुरक्षा प्रणाली पर दबाव को कम करने के लिए ऐसा किया जा सकता है। रिपोर्ट में 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए भी स्किल डेवलपमेंट की बात भी कही गई है।
सरकारें बनाए नीति
रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे कौशल विकास किया जा सके. इस प्रयास में असंगठित क्षेत्र, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले, रिफ्यूजी, प्रवासियों को भी शामिल किया जाना चाहिए जिनके पास ट्रेनिंग हासिल करने के साधन नहीं होते हैं, लेकिन उनका ट्रेंड होना जरूरी है।
वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 की रिपोर्ट
आपको बता दें कि वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 के अनुसार, साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ वरिष्ठ नागरिक हो जाएंगे। यानी देश की आबादी का करीब 19.5 फीसदी व्यक्ति सेवानिवृत्त की कैटेगरी में या जाएंगे. साल 2019 में भारत की आबादी का करीब 10 फीसदी या 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में हैं।
