खबर संसार, लखनऊ : यूपी के लोग हाथों में गुदवार रहे ‘बुलडोजर बाबा’ का tattoo, यूपी विस चुनाव 2022 खत्म जरूर हो चुके हैं भाजपा ने प्रचंड जीत भी हासिल कर ली है। लेकिन लोगों में अभी ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम का चुनावी का खुमार उतरा नही है। भाजपा की जीत पर बड़ी तादाद में बुलडोजर देखने को मिले। यूपी में कई भाजपा समर्थक योगी सरकार के नाम पर अपने हाथो में ‘बुलडोजर बाबा’ का टैटू गुदवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी ‘tattoo’ गुदवाने के वीडियो भी वायरल हो रहे है।
ये भी पढें- Swami Prasad Maurya के लिए अखिलेश यादव छोड़ेंगे करहल की सीट!
‘tattoo’ के लिए ऐसी दीवानगी देखी नहीं
जबसे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार दोबार सत्ता में लौटी है तब से लोगों में खुशी का आलम ये है कि लोग अपने हाथों में बुलडोज का टैटू हाथो में गुदवाकर घूम रहे हैं। इस विषय पर एक ‘tattoo’ आर्टिस्ट का कहना है कि लोगों में योगी सरकार का खुमार इस कदर छाया हुआ है कि वे बुलजोडर नाम या चित्र वाला टैटू बनाने के लिए दौड़े-दौड़े आ रहे हैं। बाजार में बुलडोजर वाले टैटू की मांग बढ़ गयी है। पूरे देश में ‘बुलडोजर बाबा’ छाये हुए हें। बता दें यूपी में विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए योगी को बुलडोजर बाबा का नाम दिया था।
विधायक को बुलडोजर प्रतीक चिन्ह भेंट किया
इधर बात करें इटावा की तो वहां पर भाजपा समर्थक ने विधायक सरिता भदौरिया को बुलडोजर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। सदर सीट से कड़ी चुनौतियों के बीच सरिता भदौरिया ने दूसरी बार कमल खिलाया हैं। तभी एक भाजपा समर्थक ने सरिता भदौरिया की जीत की खुशी में उनको उपहार के तौर पर बुलडोजर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]